अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के डेलावेयर स्थित घर पर शुक्रवार यानी 20 जनवरी को 6 और खुफिया फाइलें मिली हैं। अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने लगभग 13 घंटे की जांच के बाद इन फाइलों को जब्त किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब बाइडेन के घर की तलाशी ली जा रही थी, उस समय बाइडेन या उनकी पत्नी घर पर नहीं थे।
इनमें से कुछ फाइलें तो उस समय की हैं, जब बाइडेन सीनेटर हुआ करते थे। वहीं कुछ तब की हैं, जब 8 साल पहले वो उप-राष्ट्रपति थे। दोबारा तलाशी के एक दिन पहले ही यानी 19 जनवरी को बाइडेन ने कहा था कि उन्हें फाइलें मिलने का कोई अफसोस नहीं है। उनके इस बयान पर रिपब्लिकन पार्टी ने उनकी कड़ी आलोचना की थी, कुछ लोगों ने इसे बेवकुफाना बयान बताया था।