मनी लॉन्ड्रिंग, कोल स्कैम मामले में एक और शख्स गिरफ्तार किया गया है। इस बार ED ने करोड़ की जमीन का सौदा करने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया है। इसकी जमीन को मनी लांड्रिंग में पहले से जेल में बंद एक आरोपी के परिवार के नाम पर खरीदने की बात सामने आ रही है। इस व्यक्ति से पहले ही ED कई बार पूछताछ कर चुकी है। अब इसे अधिकारिक तौर पर अरेस्ट किया गया है।
सोमवार के ED ने इसे रायपुर की अदालत ने कोर्ट में पेश किया है। ED के अफसरों ने दावा किया है कि अवैध लेनदेन की काली कमाई का बड़ा अमाउंट जमीन के बदले इस शख्स को दिया गया है। जमीन का सौदा कुछ कैश और कुछ बैंक से किए जाने की चर्चा है।