एशिया के सबसे अमीर कारोबारी गौतम अडानी ने 2026 और 2028 के बीच कम से कम पांच कंपनियों का इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी आईपीओ लाने का प्लान बनाया है। इससे पोर्ट-टु-पावर ग्रुप को लोन रेश्यो में सुधार करने और अपने इन्वेस्टर बेस को बढ़ाने में मदद मिलेगी। ब्लूमबर्ग ने इसे लेकर एक रिपोर्ट पब्लिश की है।
अडाणी ग्रुप के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर जुगेशिंदर सिंह ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘अगले तीन से पांच साल में कम से कम पांच यूनिट बाजार में जाने के लिए तैयार होंगी।’ उन्होंने कहा कि अडानी न्यू इंडस्ट्रीज लिमिटेड, अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड, अडानी रोड ट्रांसपोर्ट लिमिटेड, अडाणी कोनेक्स प्राइवेट लिमिटेड और ग्रुप की मेटल और माइनिंग यूनिट इंडिपेंडेंट यूनिट बन जाएंगी।