भारत U-19 विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में:न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराया

भारत U-19 विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में:न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराया

भारतीय लड़कियों ने अंडर-19 विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। भारतीय टीम ने शुक्रवार को न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हरा दिया। अब फाइनल में उसका सामना इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की विजेता टीम से होगा। दोनों के बीच दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला जा रहा है।

टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 29 जनवरी को शाम 5:15 बजे से पोचेस्ट्रूम में ही होगा।

पोचेस्ट्रूम में शुक्रवार को पहले सेमीफाइनल में भारत ने टॉस जीता और गेंदबाजी करने का फैसला लिया। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 107 रन बनाए। निताशा 3 रन बनाकर नाबाद लौटीं। इससे पहले जॉर्जिया प्लिमर ने 35 और इसाबेला जार्ज 26 रन बनाकर आउट हुईं।भारत के लिए पार्शवी चोपड़ा ने 3 विकेट लिए।

भारतीय टीम ने 108 रनों का टारगेट 14.2 ओवर में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। श्वेता (61 रन) ने मैच जिताऊ पारी खेली। उनके अलावा सौम्या तिवारी ने 22 और कप्तान शेफाली वर्मा ने 10 रन का योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *