छत्तीसगढ़ में दिनदहाड़े ASI की हत्या:

छत्तीसगढ़ में दिनदहाड़े ASI की हत्या:

छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ के सरिया में मंगलवार दोपहर दिनदहाड़े ASI डीएन साहू की एक युवक ने हत्या कर दी। आरोपी ने मोटे डंडे से उस वक्त जोरदार हमला कर दिया, जब वे बाजार में सब्जियां खरीद रहे थे। मामला सरिया थाना क्षेत्र के अटल चौक का है।

जानकारी के मुताबिक, सरिया थाने में पदस्थ ASI डीएन साहू (59 वर्ष) अटल चौक पर मटर खरीद रहे थे। इसी दौरान शराब के नशे में धुत एक मानसिक विक्षिप्त युवक श्याम लाल सिदार (35 वर्ष) ने उन पर अचानक हमला कर दिया। घटना दोपहर 2 बजे की है। डंडे की चोट से उनका सिर फट गया। वे तुरंत जमीन पर गिर पड़े। लहूलुहान हालत में उन्हें आसपास के लोगों ने बरमकेला अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन सिर पर गंभीर चोट और अधिक खून बह जाने से उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *