वंदेभारत एक्सप्रेस में फिर पथराव, कोच-6 का शीशा टूटा:डेढ़ महीने में पांचवी बार पत्थरबाजी

वंदेभारत एक्सप्रेस में फिर पथराव, कोच-6 का शीशा टूटा:डेढ़ महीने में पांचवी बार पत्थरबाजी

छत्तीसगढ़ में करीब डेढ़ माह पहले शुरू हुई देश की सबसे तेज चलने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन पर एक बार फिर पथराव कर दिया गया। यह घटना महाराष्ट्र के कामठी स्टेशन के पास हुई है। पत्थरबाजी से कोच सी-6 के विंडो का शीशा टूट गया है। इस घटना की जानकारी होने के बाद आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंच गई और आधा दर्जन लड़कों को पकड़ ली। हालांकि, उन्हें समझाइश के साथ चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

इस ट्रेन के शुरू होने के पहले जब रैक चेन्नई से पहली बार बिलासपुर आई, तब भी किसी ने पथराव कर दिया था। तब रेलवे ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। इसके बाद ट्रेन शुरू होने के महज सप्ताह भर के भीतर फिर से पथराव कर दिया गया। इस बार भिलाई स्टेशन के पास पत्थरबाजी हुई, जिससे विंडो का शीशा टूट गया। आरपीएफ ने इस मामले में केस भी दर्ज किया है। लेकिन, अब तक पत्थरबाजों को नहीं पकड़ पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *