रायपुर की सड़क पर नहीं लगेगी चौपाटी:तेलीबांधा से हटाए गए ठेले

रायपुर की सड़क पर नहीं लगेगी चौपाटी:तेलीबांधा से हटाए गए ठेले

रायपुर की सबसे भीड़-भाड़ वाले हिस्से में नगर निगम ने कार्रवाई की है। तेलीबांधा की सड़क पर अब चौपाटी नहीं लगेगी। सभी ठेलों को गुरुवार की सुबह निगम ने हटवा दिया। बुलडोजर की मदद से सभी ठेलों को हटाया गया। निगम के अफसर सुबह पूरी टीम के साथ पहुंचे और दुकानों को हटाने का काम किया। सुबह यहां पहुंचे निगम के कर्मचारियों से दुकानदार बहस करते भी दिखे, मगर किसी की एक नहीं सुनी गई और दर्जनों दुकानों को कुछ ही घंटे में यहां से हटा दिया गया।

नगर निगम के इस एक्शन से दुकानदार खासे नाराज हैं। सुबह तेलीबांधा में कार्रवाई करने आए अफसरों ने 40 से ज्यादा ठेलों को जब्त कर लिया है। इसे दुकानदारों ने एक तरफा कार्रवाई बताया है। कारोबारियों का कहना बिना किसी उचित विस्थापन के इन्हें हटाने का काम किया जा रहा है ये पूरी कार्रवाई निगम की मनमानी है।

पिछले कई सालों से तेलीबांधा की सड़क पर दुकान लगा रहे व्यापरी आशीष गुप्ता ने बताया कि हमसे अफसरों ने पिछली बार कहा था कि इसी सड़क पर आगे एक्सप्रेस वे ब्रिज के नीचे किनारे की सड़क पर विस्थापित किया जाएगा। वहां बाकायदा लाइट, पानी लैंड स्केपिंग के साथ चौपाटी बनाने की बात कही थी। अब बिना किसी सुविधा दिए ही हमें हटने काे कहा जा रहा है। हम हटने को भी तैयार हैं मगर निगम के लोग कोई सुविधा नई जगह पर नहीं दे रहे हैं, जबकि खुद वादा किया था। अब हम यहीं धरने पर बैठेंगे, हमारे परिवारों के सामने रोजी का संकट है और इसके जिम्मेदार निगम के अफसर नेता हैं। हमारे साथ धोखा किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *