रायपुर में रॉक आर्ट पर अलग गैलरी बनेगी:

रायपुर में रॉक आर्ट पर अलग गैलरी बनेगी:

रायपुर के ऐतिहासिक महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय में शैल कला (रॉक आर्ट) पर अलग से गैलरी बनाई जाएगी। यह काम नई दिल्ली का इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र करेगा। यह परियोजना उस करार का हिस्सा है जो पुरातत्व, अभिलेखागार और संग्रहालय संचालनालय ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के साथ किया है। इस करार के जरिए दोनों संस्थान मिलकर छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक धरोहरों को सहेजने और संरक्षित करने का काम करेंगे।

संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत की उपस्थिति में गुरुवार को संचालनालय पुरातत्व, अभिलेखागार एवं संग्रहालय रायपुर व इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र, नई दिल्ली के बीच परस्पर समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर हुआ है। अधिकारियों ने बताया, इस समझौते में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र की ओर से स्थानीय छात्रों, पर्यटकों, शोधार्थियों और जनमानस को उनकी पुरा-संस्कृति के वास्तविक पक्षों से परिचित कराने के लिए विश्व व भारत की शैल कला के साथ छत्तीसगढ़ की शैल कला पर महन्त घासीदास स्मारक संग्रहालय में अलग से दीर्घा स्थापित की जाएगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *