अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने गुजरात दौरे के दूसरे दिन सोमवार को सुरेंद्रनगर जिले के कुडा रेगिस्तान में एक महिला किसान के आश्रय स्थल और साल्ट प्लेन का दौरा किया। साल्ट प्लांट में उन्होंने नमक बनाने की भी पूरी प्रोसेस समझी। साथ ही उन्होंने कई कारीगरों से बातचीत भी की। शाम को हिलेरी ‘सेवा’ संस्था के नेताओं के साथ एक बैठक में भाग लेंगी।अमरीका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन रविवार को दो दिवसीय दौरे पर गुजरात पहुंचीं। यात्रा के पहले दिन क्लिंटन ने अहमदाबाद में ‘सेल्फ इम्पावर्ड वुमेन एसोसिएशन’ के एक कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने ‘सेवा’ की संस्थापक सामाजिक कार्यकर्ता एवं गांधीवादी इला भट्ट को श्रद्धांजलि दी।