महबूबा मुफ्ती दिल्ली पुलिस की हिरासत में:जम्मू-कश्मीर में अतिक्रमण विरोधी मुहिम के खिलाफ दिल्ली पहुंची थीं

महबूबा मुफ्ती दिल्ली पुलिस की हिरासत में:जम्मू-कश्मीर में अतिक्रमण विरोधी मुहिम के खिलाफ दिल्ली पहुंची थीं

PDP नेता महबूबा मुफ्ती को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वह बुधवार को जम्मू-कश्मीर प्रशासन के अतिक्रमण विरोधी अभियान का विरोध करने के लिए यहां पहुंची थीं। इस दौरान उनके कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में लिया गया है। महबूबा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में गुंडा राज है। इसे अफगानिस्तान की तरह नष्ट किया जा रहा है।

साथ ही उनके कार्यकर्ताओं ने BJP हाय हाय के नारे भी लगाए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने रेलवे भवन से संसद तक मार्च निकालने की योजना बनाई थी।

महबूबा ने कहा कि हम विपक्षी दलों और सत्तारूढ़ भाजपा को जम्मू-कश्मीर की जनता के दुखों के बारे में बताने के लिए आए हैं। अगर हम संसद नहीं जा सकते हैं, तो मुझे आश्चर्य है कि हमें कहां जाना चाहिए। क्या सरकार चाहती है कि हम संयुक्त राष्ट्र में अपनी शिकायतों का हल निकलवाएं।

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में कानून का कोई राज नहीं है। हम अपने दिल की बात कहने के लिए दिल्ली आए थे, लेकिन ऐसा लगता है कि यहां भी आम जनता की आवाज दबा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *