छत्तीसगढ़ प्रवास पर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद:प्रदेश में 36 पुराण वाचन करने का संकल्प

छत्तीसगढ़ प्रवास पर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद:प्रदेश में 36 पुराण वाचन करने का संकल्प

बद्रिकाश्रम के ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद शनिवार को बलौदाबाजार-भाटापारा जिला पहुंचे। यहां पलारी में जगदगुरू शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती 7 दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। उन्होंने छत्तीसगढ़ में 36 पुराण वाचन करने का संकल्प लिया है, जिसका शुभारंभ बलौदाबाजार जिले के सिद्धेश्वर नगरी पलारी से किया गया।

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद 11 फरवरी को सुबह अमरकंटक से सड़क मार्ग से बिलासपुर होते हुए 11 बजे बलौदाबाजार-भाटापारा जिला पहुंचे। वे यहां महेंद्र वर्मा और दिनेश शर्मा के निवास पर पदुकापुजन के बाद पलारी पहुंचे। जहां आयोजक यशवर्धन वर्मा के नेतृत्व शंकराचार्य जी के आगमन पर 1500 माताओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान आतिशबाजी की गई और ढोल-नगाड़ों की धुन पर राम संकीर्तन के साथ अगुवाई करते हुए शोभा यात्रा गायत्री मंदिर से प्रारम्भ कर शीतला, ठाकुरदेव और महामाया मंदिर होते हुए कार्यक्रम स्थल स्वर्गद्वार पहुंची।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *