छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार को अपने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के लिए रायपुर जिले के ग्राम डंगनिया (चम्पारण) पहुंचे। यहां जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने मुख्यमंत्री को फूल देकर स्वागत किया। इस मौके पर उनके साथ अभनपुर विधायक धनेंद्र साहू भी मौजूद थे।
अभनपुर विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम शुरू करने से पहले सीएम भूपेश बघेल ने चंपारण स्थित जगतगुरू श्रीमद् वल्लभाचार्य जी और चम्पेश्वर महादेवजी का दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। अभनपुर विधायक धनेंद्र साहू, पूर्व विधायक एवं गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत श्याम सुंदर दास और जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा ने भी यहां दर्शन कर प्रदेशवासियों की खुशहाली का आशीर्वाद मांगा।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ग्राम तामासिवनी स्थित भेंट-मुलाकात स्थल पर पहुंचे। उन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्जवलन, माल्यार्पण एवं छत्तीसगढ़ के राज्यगीत “अरपा पैरी के धार” के साथ भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरुआत की। यहां जनप्रतिनिधियों ने पारंपरिक खुमरी पहनाकर और कृषक हल भेंटकर मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया।