करप्शन के आरोपों पर वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण बोलीं:

करप्शन के आरोपों पर वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण बोलीं:

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को लोकसभा में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने केंद्र पर भ्रष्टाचार के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस लीडर्स को अपना मुंह डेटॉल से धो लेना चाहिए। इस दौरान वित्तमंत्री ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विधानसभा में गलत बजट पढ़ने को लेकर भी चुटकी भी ली। निर्मला सीतारमण ने CM गहलोत पर तंज कसते हुए कहा- भगवान करे ऐसी गलती किसी से न हो।

दरअसल, वित्त मंत्री लोकसभा में बजट 2023-24 को लेकर विपक्ष के सवालों का जवाब दे रहीं थी। इस दौरान कांग्रेस सांसदों ने करप्शन पर केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश की। जिसपर वित्त मंत्री ने कहा- अरे करप्शन के ऊपर आप…कांग्रेसवाले…डेटॉल से इनका मुंह साफ कर दो भइया। कांग्रेस नेता करप्शन से उठकर बात कर रहे हैं।

अपने भाषण के दौरान वित्तमंत्री ने बजट 2023 की तरीफ भी की। उन्होंने कहा कि इस बजट में राजकोषीय घाटे और विकास की जरूरतों को संतुलित करने का बेहतरीन प्रयास किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *