एअर इंडिया ने फाइनल की 500 विमानों की डील:इसे मदर ऑफ ऑल एविएशन डील कहा जा रहा

एअर इंडिया ने फाइनल की 500 विमानों की डील:इसे मदर ऑफ ऑल एविएशन डील कहा जा रहा

टाटा संस की एअर इंडिया ने 500 विमान खरीदने का ऑर्डर फाइनल कर दिया है। इस ऑर्डर में 430 नैरोबॉडी और 70 वाइडबॉडी एयरक्राफ्ट शामिल हैं, और इन्हें अगले सात से आठ वर्षों में डिलीवर किया जाएगा। इकोनॉमिक टाइम्स ने इस मामले से जुड़े लोगों के हवाले से इसे लेकर एक रिपोर्ट पब्लिश की है। ये ऑर्डर एअर इंडिया का है, लेकिन ये लो कॉस्ट कैरियर एयर एशिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस के लिए भी होगा।

रिपोर्ट के मुताबिक यूरोपीय मैन्युफैक्चरर एयरबस ने इस ऑर्डर का एक बड़ा हिस्सा हासिल किया है। 240 A320 नियो और 40 A350 विमानों का ऑर्डर एयरबस पूरी करेगा, जबकि बोइंग 190 737 मैक्स, 20 787 और 10 777x विमानों की सप्लाई करेगा। इसकी औपचारिक घोषणा अगले हफ्ते होने की उम्मीद है। इसकी कीमत करीब 150 बिलियन डॉलर है, लेकिन इस तरह की बड़ी डील्स में डिस्काउंट काफी आम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *