राज्यसभा 13 मार्च तक स्थगित:

राज्यसभा 13 मार्च तक स्थगित:

संसद के बजट सत्र के पहले चरण का आज आखिरी दिन है। राज्यसभा को 13 मार्च तक स्थगित कर दिया गया है। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पर विपक्ष के सांसदों ने JPC की मांग को लेकर हंगामा किया। जिसके बाद उच्च सदन को स्थगित करना पड़ा। बता दें अडाणी पर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को लेकर विपक्ष लगातार JPC की मांग कर रहा है।

इधर, लोकसभा सचिवालय ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को नोटिस जारी किया है। सचिवालय ने बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे और संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी के विशेषाधिकार हनन के नोटिस पर राहुल गांधी से जवाब मांगा है। लोकसभा सचिवालय ने राहुल गांधी से कहा है कि 15 फरवरी तक इस नोटिस पर जवाब दाखिल करें।

राहुल को लोकसभा में नोटिस पर खड़गे ने प्रतिकिया दी। उन्होंने कहा- राहुल गांधी ने संसद में जो कुछ भी कहा था वह पहले से पब्लिक डोमेन में है, जो सभी लोग बोलते-लिखते हैं वही बात उन्होंने कही है। इसमें कुछ भी असंसदीय नहीं है। इसलिए वह उसी हिसाब से नोटिस का जवाब देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *