जर्मनी में दर्जनों फ्लाइट्स कैंसिल:लुफ्थांसा एयरलाइंस के कम्प्यूटर सिस्टम में खराबी;

जर्मनी में दर्जनों फ्लाइट्स कैंसिल:लुफ्थांसा एयरलाइंस के कम्प्यूटर सिस्टम में खराबी;

जर्मनी की लुफ्थांसा एयरलाइंस के कम्प्यूटर सिस्टम में बुधवार को तकनीकी खराबी आई। इसके चलते दर्जनों उड़ानें रद्द कर दी गईं। कंपनी ने अपने बयान में कहा- IT सिस्टम फेल होने से यह दिक्कत हुई है। इसे जल्द दुरुस्त करने की कोशिश जारी है। हम इस मामले की जांच भी कर रहे हैं कि आखिर पूरे ग्रुप के IT सिस्टम पर इसका असर कैसे हुआ।

पिछले महीने अमेरिका में भी इसी तरह की दिक्कत सामने आई थी और इसकी वजह से हजारों फ्लाइट्स कैंसिल करनी पड़ी थीं। कंपनी के स्पोक्सपर्सन ने कहा- सिर्फ लुफ्थांसा ग्रुप की फ्लाइट्स पर असर पड़ा है। हम इसे बहुत जल्द ठीक कर लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *