सेंसेक्स 44 अंक बढ़कर 61,319 पर बंद

सेंसेक्स 44 अंक बढ़कर 61,319 पर बंद

शेयर बाजार में हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन, यानी गुरुवार (15 फरवरी 23) को तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स करीब 44 अंकों की तेजी के साथ 61,319 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 20 अंक की तेजी रही। यह 18,035 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 12 शेयरों में तेजी और 18 शेयरों में गिरावट रही।

आज अडाणी ग्रुप के 10 में से 7 स्टॉक्स में तेजी देखने को मिली। ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज और पोर्ट्स के शेयर में करीब 1% की तेजी रही। अडाणी पावर, विल्मर और NDTV में 5% का अपर सर्किट देखने को मिला। वहीं ग्रीन एनर्जी और अंबुजा सीमेंट में भी मामूली तेजी रही। वहीं अडाणी ट्रांसमिशन और टोटल गैस में 5-5% का लोअर सर्किट लगा है। इसके अलावा ACC के शेयर में 0.67% की गिरावट रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *