CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने गुरुवार को भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में अपना 100 वां दिन पूरा किया। CJI ने इन तीन महीनों के दौरान सुप्रीम कोर्ट में 14 हजार से ज्यादा मामले निपटाए गए। इनके ही कार्यकाल में सुप्रीम कोर्ट का रजिस्ट्री वर्क भी पूरी तरह पेपरलेस हो गया है।
CJI चंद्रचूड़ के कार्यकाल की सबसे बड़ी बात ये रही कि सुप्रीम कोर्ट में उनके शपथ ग्रहण यानी 9 नवंबर 2022 से लेकर 15 फरवरी 2023 तक कुल 13,764 मामले दायर हुए। जबकि इसी बीच 14,209 मामलों का निपटारा किया गया।
CJI की पहल पर ही 1950 में स्थापना के बाद से पहली बार सुप्रीम कोर्ट ने स्थापना दिवस मनाया। जिसमें सिंगापुर के मुख्य न्यायाधीश (CJS) सुंदरेश मेनन शिरकत की। मेनन ने बदलते विश्व में न्यायपालिका की भूमिका विषय पर पहला व्याख्यान दिया।
हाल ही में, यूएस स्टेट कोर्ट के 23 जजों के एक प्रतिनिधिमंडल ने भी सुप्रीम कोर्ट का दौरा किया और सीजेआई से मुलाकात की।