एअर इंडिया की डील से अमेरिका में 10 लाख नौकरियां:

एअर इंडिया की डील से अमेरिका में 10 लाख नौकरियां:

टाटा ग्रुप की एअर इंडिया ने अमेरिका की बोइंग और यूरोप की एअरबस से 470 विमान खरीदने की डील की है। इसे एविएशन इंडस्ट्री की सबसे बड़ी डील माना जा रहा है। इन 470 में 250 विमान एअरबस से और 220 विमान बोइंग से खरीदे जाएंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि इस डील से अमेरिका के 44 राज्यों में 10 लाख से ज्यादा नई नौकरियां पैदा होंगी। ऐसा ही फायदा यूरोप को भी होगा।डील के तहत एअर इंडिया 220 विमान बोइंग से और 250 विमान एअर बस से खरीदेगी। बोइंग अमेरिकी मल्टीनेशनल कंपनी है जो विमान, रॉकेट, सैटेलाइट मिसाइल और टेली कम्युनिकेशन डिवाइस डिजाइन करने के साथ उनकी बिक्री भी करती है। इसी तरह एअर बस भी विमान निर्माण करने वाली यूरोपियन कंपनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *