छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज से सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग होने जा रहा है। इस क्रिकेट टूर्नामेंट में शामिल होने बॉलीवुड के सितारे रायपुर पहुंचे हैं। एक्टर रितेश देशमुख, सोहेल खान, आफताब शिवदसानी और शरद केलकर जैसे सितारे रायपुर एयरपोर्ट पर नजर आए।इन बॉलीवुड कलाकारों के अलावा रायपुर में भोजपुरी, बंगाल, पंजाब और साउथ इंडस्ट्री के एक्टर्स भी पहुंचे हैं जो रायपुर के क्रिकेट स्टेडियम में एक दूसरे के साथ क्रिकेट मैच खेलते नजर आएंगे। रायपुर एयरपोर्ट में इन कलाकारों का स्वागत छत्तीसगढ़ फिल्म एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश अग्रवाल ने किया।