छत्तीसगढ़ राज्य के नवनियुक्त राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन 23 फरवरी को शपथ लेंगे। इस कार्यक्रम की तमाम व्यवस्थाओं को लेकर मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने प्रमुख अधिकारियों की बैठक ली, साथ ही उन्हें कई आवश्यक निर्देश भी दिए। 23 फरवरी को नए राज्यपाल के रायपुर एयरपोर्ट पर पहुंचते ही स्वागत होगा। CS की बैठक में पूरे शपथ ग्रहण समारोह के मिनट टू मिनट कार्यक्रमों के बारे में चर्चा की गई।
ये बैठक मुख्य सचिव की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में हुई। नए राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन के सामने आरक्षण विधेयक को सुलझाने की एक बड़ी चुनौती होगी। साथ ही कुछ अन्य विधेयक भी राजभवन में अटके हैं, उनका भी भविष्य तय होगा।शपथ ग्रहण समारोह में आने वाले अतिथियों की बैठक व्यवस्था तय की गई है। इसके साथ ही सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर भी अधिकारियों को निर्देश दिए गए। जिसमें नए राज्यपाल और शपथ ग्रहण समारोह की सुरक्षा-व्यवस्था को सुनिश्चित किया गया।