उद्धव का शाह पर तंज- मोगेम्बो खुश हुआ:कहा-वो लोगों को लड़ाकर राज करना चाहते हैं;

उद्धव का शाह पर तंज- मोगेम्बो खुश हुआ:कहा-वो लोगों को लड़ाकर राज करना चाहते हैं;

शिवसेना नाम और तीर-कमान चिन्ह को लेकर चुनाव आयोग के फैसले पर नाराजगी जताते हुए उद्धव ठाकरे ने अमित शाह पर तंज किया है। उद्धव ने शाह का नाम लिए बिना कहा कि मोगैम्बो खुश हुआ। उन्होंने कहा कि आपको मिस्टर इंडिया फिल्म याद है, मोगैंबो यही तो चाहता था। वो देश के लोगों को आपस में लड़ाकर राज करना चाहते हैं। यही आज के मोगैम्बोस हैं। इस दौरान उद्धव ठाकरे ने चुनाव आयोग पर भी निशाना साधा।

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम ने कहा कि चुनाव आयोग ऐसा फैसला लेगा, सोचा नहीं था। मेरा तीर-कमान चुरा लिया है लेकिन भगवान राम हमारे साथ हैं। बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को पुणे दौरे के दौरान एकनाथ शिंदे गुट की पार्टी को शिवसेना नाम और तीर-कमान चिन्ह दिए जाने पर इलैक्शन कमीशन के फैसले का स्वागत किया था।

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि शुक्रवार को दूध का दूध और पानी का पानी हो गया। सत्यमेव जयते का सूत्र चरितार्थ हुआ है। जब कभी भी 2014 से 2022 के कालखंड का भारत की चुनी हुई सरकारों का इतिहास लिखा जाएगा तो स्वर्णिम अक्षरों से लिखा जाएगा।

अमित शाह ने कहा कि UPA की सरकार के दौरान हर मंत्री खुद को प्रधानमंत्री मानता था और कोई भी मंत्री प्रधानमंत्री को प्रधानमंत्री नहीं मानता था। उस समय आए दिन पाकिस्तान से घुसपैठिए हमारे सीमा में घुस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *