मनोज तिवारी के दबंगों से हारे सोनू के शेर:CCL के मैच में भोजपुरी इंडस्ट्री के एक्टर्स जीते

मनोज तिवारी के दबंगों से हारे सोनू के शेर:CCL के मैच में भोजपुरी इंडस्ट्री के एक्टर्स जीते

रायपुर में आयोजित सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग 2023 के मुकाबले रविवार को हुए मैच के साथ खत्म हुए । भोजपुरी दबंग और पंजाब दे शेर टीमों के बीच खेले गए मैच में भोजपुरी दबंग को 26 रनों से जीत मिली। इन टीमों की कप्तानी सांसद मनोज तिवारी और बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद कर रहे थे।फील्ड पर सोनू सूद का बल्ला कुछ खास नहीं चला । दैनिक भास्कर से बातचीत में सोनू सूद ने कहा कि इस क्रिकेट मैच में उन्हें काफी मजा आया । सूद ने कहा कि रायपुर का स्टेडियम भी काफी खूबसूरत है यहां इंटरनेशनल लेवल की सुविधाओं के बीच खेलना एक अनूठा अनुभव है।सोनू सूद ने यह भी कहा कि हमेशा से वह इस तरह से क्रिकेट खेलना चाहते थे । एक्टर बनने के बाद अब यह सपना पूरा हो रहा है जिसकी वजह से वह इस मोमेंट को पूरी तरह से एंजॉय कर रहे हैं आखिर में उन्होंने छत्तीसगढ़ के फैंस से कहा कि छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *