चारधाम यात्रा से पहले जोशीमठ-बद्रीनाथ हाईवे पर फिर दिखीं दरारें:

चारधाम यात्रा से पहले जोशीमठ-बद्रीनाथ हाईवे पर फिर दिखीं दरारें:

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा से पहले जोशीमठ-बद्रीनाथ हाईवे पर 10 से ज्यादा जगह बड़ी दरारें देखने को मिली हैं। यह हाईवे गढ़वाल में मौजूद सबसे बड़े तीर्थस्थलों में से एक बद्रीनाथ को जोड़ता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक दरारें जोशीमठ से मारवाड़ी के बीच 10 KM तक फैली हुई हैं। चमोली के DM ने बताया कि एक जांच की एक टीम को मौके पर भेजा गया है।

उत्तराखंड सरकार ने शनिवार को चार धाम यात्रा की घोषणा की है। केदारनाथ मंदिर के कपाट 25 अप्रैल और बद्रीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को खोले जाएंगे। ऐसे में हाईवे की दरारें यात्रियों के लिए बड़ा खतरा बन सकती हैं। आशंका यह भी जताई जा रही है कि इस इलाके में दरारों की संख्या और बढ़ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *