केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सोमवार से दो दिवसीय दौरे पर चुनावी राज्य नागालैंड जाएंगे। वे लगातार दो दिन जनसभाओं को संबोधित करेंगे। सोमवार को नागालैंड के मोन में उनका भाषण होगा तो वहीं मंगलवार को वे मेघालय के शिलांग में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
बता दें कि नागालैंड की 60 सदस्यीय विधानसभा सीटों के लिए 27 फरवरी को वोटिंग होना है। जिसका रिजल्ट मार्च को आएगा। भाजपा नेता नलिन कोहली के मुताबिक अगले 4 से 5 दिनों में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की रैली भी नागालैंड में हो सकती है।
नागालैंड में अभी नेशनल डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी की सरकार है। नेफ्यू रियो CM हैं। एनडीपीपी 2017 में अस्तित्व में आई थी। एनडीपीपी ने तब 18 और भाजपा ने 12 सीटें जीती थीं। दोनों दलों ने चुनाव से पहले गठबंधन किया था। सरकार में एनडीपीपी, भाजपा NPP और JDU शामिल हैं। पिछले साल दोनों दलों ने जॉइंट स्टेटमेंट में कहा था कि NDPP 40 और भाजपा 20 सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ेगी।