छत्तीसगढ़ में कांग्रेस अधिवेशन से पहले ED के छापे:कोयला घोटाले में 8 नेताओं पर कार्रवाई

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस अधिवेशन से पहले ED के छापे:कोयला घोटाले में 8 नेताओं पर कार्रवाई

छत्तीसगढ़ में सोमवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 6 कांग्रेस नेताओं के ठिकानों पर छापा मारा। इसमें विधायक और पार्टी पदाधिकारी शामिल हैं। एजेंसी ने कोयला लेवी घोटाले में कार्रवाई की है।

छत्तीसगढ़ में 4 दिन बाद, यानी 24 फरवरी को कांग्रेस का अधिवेशन होना है। इसमें सोनिया गांधी और राहुल भी आएंगे। इससे पहले ED ने छापे मारे हैं। कांग्रेस ने कहा कि ये कार्रवाई अधिवेशन को डिस्टर्ब करने के लिए है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा ‘पिछले 9 सालों में ED ने जो रेड की हैं उसमें 95% विपक्षी नेता हैं, और सबसे ज्यादा कांग्रेस नेताओं के खिलाफ है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि अडाणी की सच्चाई खुलने और भारत जोड़ो यात्रा की सफलता से हताश हो चुकी भाजपा ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *