देश के 8 राज्यों में 72 जगह NIA का छापा:

देश के 8 राज्यों में 72 जगह NIA का छापा:

नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी यानी NIA ने मंगलवार सुबह आठ राज्यों में 72 जगह छापेमारी की है। गैंगस्टर लॉरेंस और उसके करीबियों के ठिकानों पर यह रेड हुई हैं। NIA राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात और उत्तर प्रदेश में एक साथ कार्रवाई कर रही है।

सूत्रों के मुताबिक, NIA को बिश्नोई और बवाना गैंग को पाकिस्तान से फंडिग की जा रही है, जिसका इस्तेमाल देश विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए किया जाता है। सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में जेल में बंद लॉरेंस और नीरज बवाना ने भी हथियार सप्लायर गिरोह और टेरर फंडिंग की बात कबूली थी। NIA को रेड के दौरान कई जगह हथियार भी मिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *