मुंबई के चेंबूर इलाके में लाइव कंसर्ट के दौरान सिंगर सोनू निगम के साथ धक्का-मुक्की की गई। घटना सोनू के साथ सेल्फी लेने पर हुई थी। आरोप उद्धव गुट के विधायक प्रकाश फटरपेकर के बेटे पर लगा है। घटना के बाद सोनू ने सोमवार देर रात पुलिस स्टेशन पहुंचकर आरोपी के खिलाफ FIR कराई। इसमें चोट पहुंचाने, गलत तरीके से रोकने की शिकायत की गई। अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।यह घटना चेंबूर फेस्टिवल में फिनाले के दौरान हुई। सोनू निगम परफॉर्म कर रहे थे। पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, विधायक प्रकाश फटरपेकर के बेटे ने पहले तो सोनू के मैनेजर सायरा संग बदतमीजी की। बाद में जब सोनू निगम स्टेज से नीचे आ रहे थे तो उसने पहले सिंगर के बॉडीगार्ड को धक्का दिया और फिर सोनू को भी धक्का मारा। DCP हेमराज सिंह राजपूत के मुताबिक, आरोपी का नाम स्वप्निल फटरपेकर है।