मेघालय सरकार ने तुरा में PM मोदी की चुनाव प्रचार रैली को परमिशन नहीं दी। यह रैली पीए संगमा स्पोर्ट्स कॉम्प्लैक्स में होने वाली थी। वेस्ट गारो हिल्स जिले में होने वाली रैली को परमिशन न देकर मेघालय सरकार BJP के निशाने पर आ गई है।
मंगलवार को मेघालय BJP ने बयान जारी किया कि इस फैसले के लिए लोग हमेशा मुख्यमंत्री से नफरत करेंगे।मेघालय BJP के प्रवक्ता बेर्नाड एन मारक ने मंगलवार को मुख्यमंत्री के संगमा को डरा हुआ और असुरक्षित CM कहा। मारक बोले- खेल एवं युवा मामले विभाग के डायरेक्टर ने डरे हुए के इशारे पर हमें पीए संगमा स्टेडियम में रैली की परमिशन नहीं दी। यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण और दुख की बात है कि एक प्रधानमंत्री को उसकी जनता से मिलने से रोक दिया गया।