प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को तुर्किये और सीरिया में आए भीषण भूकंप के बाद भारत की ओर से चलाए गए ऑपरेशन दोस्त के तहत गए सेना जवानों से मुलाकात की। ऑपरेशन दोस्त की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि ऑपरेशन दोस्त से जुड़ी पूरी टीम, NDRF हो, सेना हो, वायुसेना हो या हमारी दूसरी सेवाओं के साथी हों, सभी ने बेहतरीन काम किया है। देश को आप पर गर्व है।
हमारी संस्कृति ने हमें वसुधैव कुटुम्बकम की सीख दी है। हम पूरी दुनिया को एक परिवार मानते हैं। जब परिवार का कोई सदस्य मुसीबत में हो तो उसकी मदद करना भारत का कर्तव्य है। हम सभी ने वो तस्वीरें देखी हैं जहां एक मां माथे पर चूम कर आपको आशीर्वाद दे रही थी।