जयराम रमेश ने कहा- देश में स्वतंत्रता खतरे में:

जयराम रमेश ने कहा- देश में स्वतंत्रता खतरे में:

कांग्रेस के महाधिवेशन में शामिल होने रायपुर पहुंचे AICC के संचार प्रमुख जयराम रमेश ने कहा कि, इस समय भारतीयों की स्वतंत्रता खतरे में है। इस सरकार में पहले बोलने की स्वतंत्रता खत्म की गई और अब तो हालात ये हैं कि फ्रीडम ही खतरे में है। आज नई दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिए गए कांग्रेस नेता पवन खेड़ा और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेताओं के यहां पड़ रहे ईडी के छापेमारी पर के संदर्भ में जयराम रमेश बोल रहे थे। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और अडानी की दोस्ती पर भी तंज कसा है।

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कांग्रेस के तीन दिन के महाधिवेशन की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि पहले दिन मतलब 24 तारीख को 10 बजे स्टीयरिंग कमेटी की बैठक होगी। शाम 4 बजे सब्जेक्ट कमेटी की बैठक होगी। जहां 6 प्रस्तावों पर चर्चा होगी। अगले दिन 25 तारीख को राजनीतिक, आर्थिक और अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर चर्चा होगी। 26 तारीख को कृषि, किसान कल्याण, युवा-रोजगार और शिक्षा एवं सामाजिक न्याय पर बात करेंगे। इसी दौरान स्टीयरिंग कमेटी के निर्णयों पर भी चर्चा की जाएगी।AICC के संचार प्रमुख जयराम रमेश ने कहा- भारत जोड़ो यात्रा के बाद बीजेपी बौखलाई हुई है। भाजपा लगातार राहुल गांधी की आलोचना कर रही है। इससे साफ है कि बीजेपी घबराई हुई है। यात्रा समाप्त हो गई है, लेकिन उनकी घबराहट खत्म नहीं हुई। चार दिन पहले छत्तीसगढ़ में हमारे नेताओं पर ईडी के छापे पड़े। हमारे अधिवेशन को तोड़ने का प्रयास किया गया। आज सुबह मोदी सरकार की प्रतिशोध की राजनीति फिर दिखाई दी। हमारे मीडिया विभाग के प्रमुख पर तीन-तीन एफआईआर कर दी गई। उन्हें हवाई जहाज से उतार लिया गया। न्याय पालिका ने उन्हें राहत दी है। इससे हमें देखने को मिला कि टाइगर जिंदा है, सुप्रीम कोर्ट लोकतंत्र के लिए ज्योति है। हमारे देश के शहरों में मदर ऑफ डेमोक्रेसी के पोस्टर लगाए हुए हैं, लेकिन दरअसल ये मर्डर ऑफ डेमोक्रेसी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *