रायपुर एयरपोर्ट रोड पर लगा लंबा जाम:फ्लाइट पकड़ने पैदल पहुंचे लोग

रायपुर एयरपोर्ट रोड पर लगा लंबा जाम:फ्लाइट पकड़ने पैदल पहुंचे लोग

कांग्रेस के 85वें महाधिवेशन के चलते पूरे एयरपोर्ट में जाम की स्थिति रही। यहां काफी लंबा जाम लगने लोग अपनी गाड़ी एयरपोर्ट से कई किलोमीटर दूर छोड़कर पैदल फ्लाइट पकड़ने पहुंचे। इस दौरान वो शासन प्रशासन को कोसते नजर आए। एक यात्री ने यहां तक कहा कि अफसर एसी कमरों से निकले और जनता की तकलीफ को देखें।कांग्रेस के महाधिवेशन में बड़े नेताओं के आने से गुरुवार शाम से रायपुर एयरपोर्ट जाने वाली VIP रोड पूरी तरह से जाम रही। यहां कारों क़ी लम्बी लाइन लगी रही। हालात कुछ ऐसे रहे क़ी एक तरफ क़ी रोड का ट्रैफिक खुलाता तो दूसरी रोड जाम होती। कई लोगों क़ी फ्लाइट छूटने के चलते वो अपना सामान लेकर पैदल ही एयरपोर्ट के चल दिए। वहीं जो लोग अधिक लगेज के साथ थे वो यही प्रार्थना करते नजर आए क़ी कब जाम खुले औऱ कब वो चेकइन करने एयरपोर्ट पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *