भारत में प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के स्लीपर सेल की एक्टिविटीज तमिलनाडु में हो रही है। केंद्रीय जांच एजेंसियों के इस इनपुट के बाद तमिलनाडु पुलिस हाई अलर्ट है। एजेंसियों ने बताया कि PFI के सदस्य मानवाधिकार समूहों की ओट में कट्टर इस्लामिक विचारधारा को प्रसारित कर रहे हैं। इनके निशाने पर शिक्षित मुस्लिम युवा हैं। वो इन्हें बरगला कर आतंक की ओर मोड़ना चाह रहे हैं।केंद्रीय एजेंसियों ने राज्य पुलिस को चेतावनी दी है कि तमिलनाडु में कुछ स्लीपर सेल इन कागजी संगठनों की एक्टिविटीज का समर्थन कर रहे हैं। ये समूह मानवाधिकारों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं और लोगों को भड़का रहे हैं कि पुलिस उन पर अत्याचार कर रही है। एजेंसियों का कहना है कि वे तमिलनाडु में आगे की कार्रवाई के लिए PFI के पूर्व मेंबर्स को संगठित कर रहे हैं।