भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के पांचवें और आखिरी कारोबारी दिन, यानी शुक्रवार (24 फरवरी 23) को गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 141 अंक गिरकर 59,463 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी 45 अंक टूटकर 17,465 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 में गिरावट और 14 में तेजी रही।अडाणी ग्रुप के 10 शेयरों में से 8 में गिरावट रही। ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 5.11% गिरा। इसके अलावा अडाणी ट्रांसमिशन, पावर, टोटल गैस और ग्रीन एनर्जी में 5-5% की गिरावट रही। वहीं NDTV में 4.22%, अडाणी विल्मर में 2.22% और ACC में 0.032% की गिरावट देखने को मिली। सिर्फ अडाणी पोर्ट्स में 1.44% और अंबुजा सीमेंट में 2.26% की तेजी रही।