महाधिवेशन के बाद कांग्रेस की मेगा रैली:खड़गे बोले- तेरी 56 इंच की छाती लेकर हम क्या करेंगे, हजारों लोग भूखे मर रहे

महाधिवेशन के बाद कांग्रेस की मेगा रैली:खड़गे बोले- तेरी 56 इंच की छाती लेकर हम क्या करेंगे, हजारों लोग भूखे मर रहे

रायपुर में कांग्रेस के महाधिवेशन के बाद हाथ से हाथ जोड़ो जनसभा का आयोजन किया गया। इसमें कांग्रेस के तमाम सीनियर नेताओं ने जनता को संबोधित किया और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि बीजेपी के कितने लोग आजादी के लिए जेल गए, ये लोग नौकरी में लगे थे। आज बोलते हैं, हम लोग देशभक्त हैं। मेरी 56 इंच की छाती है, तेरी 56 इंच की छाती लेकर हम क्या करेंगे, हजारों लोग भूखे मर रहे हैं

राजधानी के जोरा मैदान में इस जनसभा का आयोजन किया गया था। इसमें तमाम कांग्रेसी नेता शामिल रहे। इस दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा- मैं पहली बार छत्तीसगढ़ आई हूं। मुझे बहुत खुशी हो रही है। खासकर के इस अधिवेशन को लेकर जो यहां हुआ। मेरी दादी यहां की कहानियां सुनाया करती थीं। सोनिया जी ने भी यहां का बहुत दौरा किया। मुझे बताया करती थीं।

उन्होंने कहा-हमारा संविधान समानता की बात करता है। देश की सरकार आपको समानता की दृष्टि से देखे। सबको समानता से ही अधिकार मिलता है। इज्जत से जीने का मौका मिलता है। इसी संविधान को मजबूत करने देश में मीडिया, न्यायपालिका और संसद है। इन तीनों से संविधान मजबूत होता है। मगर ये तीनों जब कमजोर होते हैं, तब सामान तरह से आपको न्याय नहीं मिलता है।आज इसे समझने की जरूरत है। मीडिया के लोग यहां है। इनको सरकार दबा रही है। सच्चाई कह नहीं पाते हैं। न्यायपालिका पर सरकार दबाव लगाती है। कई ऐसे मुद्दे हैं, जिस पर कांग्रेस चर्चा करना चाहती है। लेकिन सरकार इस पर बात नहीं करने देती है। हमारे नेताओं के बयान को संसद में रिकॉर्ड से मिटा दिया जाता है।छत्तीसगढ़ में छापे मारे जा रहे हैं। हमारे नेताओं, कार्यकर्ताओं को डराया जा रहा है। यहां की सरकार यहां के मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ की शान पूरे देशभर में फैला रहे हैं। आज छत्तीसगढ़ का नाम पूरे देश में जाना जाता है। उसका कारण है यहां की कांग्रेस की सरकार। ये सरकार किसी के दबाव से नहीं रुकेगी। जब छत्तीसगढ़ की तारीफ होती है तब केंद्र को पसंद नहीं आता है। इसलिए छापे मरवाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *