‘राहुल में गांधी की सरलता, नेहरू की गहराई’:इसी गुण से घबराते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी-पवन खेड़ा बोले

‘राहुल में गांधी की सरलता, नेहरू की गहराई’:इसी गुण से घबराते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी-पवन खेड़ा बोले

छत्तीसगढ़ में हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय महाधिवेशन के दौरान कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी की इमेज मेकिंग की भी कोशिश में नजर आई । पूरे अधिवेशन में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की इमोशनल तस्वीरें मुख्य पोस्टर्स का हिस्सा रही। मुख्य मंच के डोम के बाहर लगा करीब 60 फीट ऊंचा पोस्टर में महात्मा गांधी के साथ राहुल गांधी को दिखाया, या कहिए गांधी के जैसा राहुल को दिखाया।इस पोस्टर पर कांग्रेस ने लिख रखा था भारत छोड़ो से भारत जोड़ो तक। यानी महात्मा गांधी के भारत छोड़ो अभियान से लेकर आज कांग्रेस भारत जोड़ो की बात कर रही है उसे दिखाया गया था । इस विशाल पोस्टर में एक तरफ राष्ट्रपिता के आंदोलनों की तस्वीर थी तो दूसरी तरफ राहुल की तस्वीरें । पोस्टर में गांधी के कद जितनी ही राहुल गांधी के कदवाली तस्वीरें लगाई गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *