देश की अर्थव्यवस्था तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) में 4.4% की दर से बढ़ी है। सरकार ने मंगलवार शाम को इसके आंकड़े जारी किए। इससे पहले अप्रैल-जून (Q1 FY23) में ग्रॉस डोमेस्टिक प्रोडक्ट यानी GDP ग्रोथ 13.5% और जुलाई-सितंबर (Q2) में 6.3% दर्ज की गई थी। वहीं पिछले साल की समान तिमाही में GDP ग्रोथ 5.4% थी।
ग्रॉस वैल्यू ऐडेड यानी GVA 4.6% रहा है। एक साल पहली की समान तिमाही में ये 4.7% रहा था। वहीं सरकार ने FY23 के लिए GDP ग्रोथ अनुमान को 7% पर बरकरार रखा है। 2021-22 के लिए इकोनॉमिक ग्रोथ को पहले के 8.7% से रिवाइज कर 9.1% कर दिया गया है। इससे पहले RBI ने 2022-23 के लिए रियल जीडीपी ग्रोथ 6.8% और तीसरी तिमाही के लिए 4.4% रहने का अनुमान लगाया था।