सेंसेक्स 501 अंक गिरकर 58,909 के स्तर पर बंद हुआ

सेंसेक्स 501 अंक गिरकर 58,909 के स्तर पर बंद हुआ

मिले जुले ग्‍लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में आज गुरुवार (2 मार्च) को बिकवाली देखने को मिली। सेंसेक्स 501 अंक गिरकर 58,909 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी कमजोरी रही। ये 130 अंक गिरकर 17,320 के स्तर पर बंद हुआ है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में गिरावट और सिर्फ 5 में तेजी रही।मार्केट में इस गिरावट के बीच आज अडाणी ग्रुप के सभी 10 शेयरों में तेजी देखने को मिली। ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 1.52% चढ़ा। इसके अलावा अडाणी ट्रांसमिशन, विल्मर, पावर, ग्रीन एनर्जी और NDTV के शेयरों में करीब 5-5% की तेजी रही। वहीं अडाणी पोर्ट्स में 3.06%, टोटल गैस में 3.86%, अंबुजा सीमेंट में 4.50% और ACC में 1.39% की तेजी देखने को मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *