छत्तीसगढ़ का आर्थिक सर्वेक्षण पेश:प्रति व्यक्ति आय 1 लाख 33 हजार,GDP 8% जो देश की जीडीपी से 1% ज्यादा

छत्तीसगढ़ का आर्थिक सर्वेक्षण पेश:प्रति व्यक्ति आय 1 लाख 33 हजार,GDP 8% जो देश की जीडीपी से 1% ज्यादा

शुक्रवार को सदन में चर्चा शुरू होने से पहले आरक्षण का मुद्दा गरमाया। विपक्ष ने कहा- राज्यपाल के हस्ताक्षर के बगैर अभिभाषण में जिक्र करना ठीक नहीं है। सत्ता पक्ष पर सदन की परंपराओं का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। आरक्षण से संबंधित पैराग्राफ को डिलीट करने के बाद विपक्ष ने चर्चा की मांग की। इस पर संसदीय कार्य मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा- सदन ने सर्वसम्मति से विधेयक पारित किया है। शनिवार तक के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई है।

छत्तीसगढ़ के बजट सत्र के तीसरे दिन मंत्री अमरजीत भगत ने छत्तीसगढ़ सरकार का आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया। राज्य की प्रति व्यक्ति आय अब एक लाख 33 हजार सालाना हो गई है। वहीं जीडीपी 8% है, जो देश की GDP से 1% ज्यादा है।

आंकड़ों में देखें जीडीपी ग्रोथ..

कृषि क्षेत्र में 5.93% वृद्धि

उद्योग क्षेत्र में 7.83% वृद्धि

सेवा क्षेत्र में 9.29% वृद्धि

प्रति व्यक्ति आय एक लाख 33000 है। पिछले साल की तुलना में 10.93% की वृद्धि हुई है।

इससे पहले शून्यकाल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगों के मुद्दों की गूंज रही। भाजपा विधायक शिवरतन शर्मा ने स्थगन के दौरान अनुकंपा नियुक्ति को लेकर धरने पर बैठी महिलाओं के मुंडन कराने का मामला जोरशोर से उठाया। सफाई कर्मचारियों के मांगों पर भी विपक्ष ने स्थगन पर चर्चा की मांग की।

कर्मचारियों के नियमितीकरण मुद्दे पर शून्यकाल पर भाजपा ने स्थगन प्रस्ताव लाया। उपाध्यक्ष ने इस पर असहमति जताई। विपक्षी सदस्यों ने जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। जिसके बाद सदन की कार्यवाही 12.52 बजे 5 मिनट के लिए स्थगित किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *