पूर्व सीएम अजीत जोगी की बहू को बड़ी राहत:ऋचा जोगी को मिली अग्रिम जमानत

पूर्व सीएम अजीत जोगी की बहू को बड़ी राहत:ऋचा जोगी को मिली अग्रिम जमानत

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की बहू ऋचा जोगी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत अर्जी को मंजूर कर लिया है। फर्जी जाति प्रमाण पत्र के मामले में उनके खिलाफ मुंगेली के कोतवाली थाने में FIR दर्ज की गई थी, जिसके चलते उन्होंने अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी।

आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त एलआर कुर्रे ने मुंगेली सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा था कि, ऋचा जोगी की आदिवासी जाति प्रमाणपत्र जांच में फर्जी पाया गया है। जिसके बाद पुलिस ने 16 नवंबर 2022 को उनके खिलाफ आपराधिक केस दर्ज किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *