छत्तीसगढ़ सीजी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू:

छत्तीसगढ़ सीजी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू:

छत्तीसगढ़ सीजी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होने के बाद अब स्कूलों में लोकल परीक्षाओं की तैयारी तेज कर दी गई है। लोकल परीक्षाएं स्कूल वाले अपने स्तर पर लेंगे, लेकिन इसके लिए समय सारिणी जिला शिक्षा विभाग की ओर से जारी होगी। पहली से आठवीं की परीक्षा अप्रैल के पहले हफ्ते से शुरू होगी तो नवमीं व ग्यारहवीं की परीक्षा इसी महीने ली जाएगी। जिस तरह से छमाही परीक्षा स्कूलों ने अपने स्तर पर ली थी ठीक उसी फार्मूले से फाइनल एग्जाम भी लिए जाएंगे।

इससे पहले प्राइमरी-मीडिल व नवमीं-ग्यारहवीं की छमाही परीक्षा दिसंबर में ली गई थी। प्राइमरी-मीडिल के बच्चों का प्रदर्शन थोड़ा बेहतर था। लेकिन नवमीं का रिजल्ट स्कूलों के लिए संतोषजनक नहीं था। कई बच्चे गणित, विज्ञान समेत अन्य विषयों में कमजोर पाए गए। इसके बाद कमजोर बच्चों की अलग से कक्षाएं भी लगाई गई। अब फाइनल एग्जाम से पता चलेगा कि नवमीं में पढ़ने वाले कितने छात्र दसवीं में जाएंगे। जानकारों ने बताया कि कोरोना के पहले तक नवमीं की मुख्य परीक्षा में 30 से 40 फीसदी बच्चे फेल होते थे।

कोरोना में जनरल प्रमोशन मिला इसलिए सभी पास हो गए। लेकिन इस बार छमाही का रिजल्ट कमजोर रहा है, इसलिए फाइनल एग्जाम के रिजल्ट को लेकर अनुमान लगाना मुश्किल है कि इस बार पास होने वाले छात्रों का प्रतिशत कितना हो सकता है। जिले के सरकारी स्कूलों में नवमीं व ग्यारहवीं में करीब 80 हजार छात्र हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *