कांग्रेसियों ने ED की निकाली शवयात्रा:कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए पुतला भी फूंका

कांग्रेसियों ने ED की निकाली शवयात्रा:कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए पुतला भी फूंका

राजधानी रायपुर में ED दफ्तर के बाहर कांग्रेस पिछले कई दिनों से जमकर विरोध प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेसी कार्यकर्ता पचपेड़ी नाका के पास ED कार्यालय के बाहर तंबू लगाकर बैठे हुए हैं। इस कड़ी में सोमवार दोपहर मेयर के नेतृत्व में ED की शवयात्रा निकाली गई।

एक पुतले को सफेद चादर से ढककर उसे आसपास की सड़कों में घुमाया गया। फिर उसे ईडी दफ्तर के दरवाजे पर लाकर आग लगा दी गई। इस पूरे विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुई। उन्होंने भी जमकर नारेबाजी की।प्रवर्तन निदेशालय (ED) ऑफिस के बाहर कांग्रेसियों ने शव यात्रा निकालने से पहले नगाड़ा बजाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान नेताओं ने ED पर कांग्रेसी नेताओं को टारगेट करने का आरोप लगाया। महापौर एजाज ढेबर ने कहा की यह केवल राज्य सरकार को बदनाम करने की कोशिश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *