होली में जमकर थिरके CRPF के जवान:डीजे की धुन पर छत्तीसगढ़ी गीतों में मचाया धमाल

होली में जमकर थिरके CRPF के जवान:डीजे की धुन पर छत्तीसगढ़ी गीतों में मचाया धमाल

बिलासपुर में CRPF के जवानों ने कैंप में होली पर्व को जमकर सेलिब्रेट किया। भरनी स्थित ग्रुप सेंटर में CRPF के अफसरों और जवानों ने रंगोत्सव पर ढोल-नगाड़ों की थाप और डीजे की धुन पर छत्तीसगढ़ी गीतों पर जमकर थिरकते नजर आए।

पूरे प्रदेश में होली की खुमारी है। ऐसे में हमारे देश की सुरक्षा में लगे जवान भले ही अपने परिवार और बच्चों से दूर है। लेकिन, उन्होंने भी कैंप में होली पर्व को जमकर सेलिब्रेट किया। उनके इस सेलिब्रेशन का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें जवान होली की मस्ती में डांस करते नजर आ रहे हैं।रंग और मस्ती के पर्व होली में छोटे-बड़े बच्चों के साथ युवक-युवतियां सहित हर वर्ग के लोग उत्साहित हैं। शहर में अलग-अलग सामाजिक संगठनों के लोग भी होली पर्व के पहले से ही होली मिलन कर रंगोत्सव को सेलिब्रेट कर रहे हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों में सुरक्षा में तैनात केंद्रीय रिजर्व बल (CRPF) के जवानों के लिए भी होली मिलन का आयोजन किया गया। भरनी स्थित केंद्रीय रिजर्व बल के ग्रुप सेंटर में बटालियन के अफसर और जवानों ने होली पर्व पर फाग गीतों पर जमकर डांस किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *