मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल रहेंगे दंतेवाड़ा प्रवास पर:फागुन मड़ई के समापन में देवी-देवताओं को देंगे विदाई

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल रहेंगे दंतेवाड़ा प्रवास पर:फागुन मड़ई के समापन में देवी-देवताओं को देंगे विदाई

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुरुवार 9 मार्च को दंतेवाड़ा प्रवास पर रहेंगे। वे आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के दर्शन करेंगे। साथ ही 11 दिनों तक चलने वाली फागुन मड़ई के सामपन कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। मड़ई में शामिल होने पहुंचे क्षेत्रीय देवी-देवताओं को विदाई देंगे। जिसके बाद जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में अफसरों की बैठक लेंगे। उनके साथ आबकारी मंत्री कवासी लखमा समेत अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे।

दरअसल, दंतेवाड़ा के मां दंतेश्वरी मंदिर में विश्व प्रसिद्ध फागुन मड़ई का आयोजन किया गया था। इस फागुन मड़ई में बस्तर संभाग समेत पड़ोसी राज्यों से करीब 700 से ज्यादा क्षेत्रीय देवी-देवता भी शामिल हुए थे। सालों से चली आ रही परंपरा के अनुसार रंग-भंग कार्यक्रम और देवी-देवताओं की विदाई के साथ फागुन मड़ई का सामापन होता है। कल 9 मार्च को देवी-देवताओं को विदाई दी जाएगी।फागुन मड़ई में शामिल होने मंदिर समिति के सदस्यों ने CM भूपेश बघेल को विशेष आमंत्रण दिया था। CM ने समिति सदस्यों के आमंत्रण को स्वीकारा था और फागुन मड़ई में शामिल होने उन्होंने आश्वासन दिया था। वहीं अब कल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सुबह हेलीकॉप्टर के माध्यम से दंतेवाड़ा पहुंचेंगे और कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *