छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सभी ने जमकर होली खेली। इस दौरान यहां के दिग्गज नेताओं में भी होली का खुमार खूब दिखा। एक तरफ जहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फाग गया। तो उनकी टीम के युवा विधायक देवेंद्र यादव ने रेन डांस किया। वहीं पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय हर साल की तरह इस बार भी लोगों से भांग व ठंडई के साथ मिले। शहर के गली मोहल्ले से लेकर पूरा शहर होली के रंग में रंगा रहा। होली के दिन यहां के बड़े नेताओं ने भी खूब होली खेली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पूरा दिन अपने भिलाई तीन स्थित मुख्यमंत्री निवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने जमकर गुलाल से होली खेली। होली के त्यौहार ने सीएम ने पूरे प्रोटोकॉल खत्म कर दिए थे। हर वर्ग का आदमी नेता से लेकर गरीब तक उनसे गुलाल लगाकर मिल रहा था। इस दौरान सीएम ने लोगों की मांग पर फाग गीत गया। उन्होंने एक के बाद एक 6 फाग गीत गाए। सीएम की आवाज और नगाड़े की धुन में पूरे लोग झूम रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पूरे प्रदेश को होली की बधाई दी।होली के खुमार में भिलाई नगर विधायक और उनके समर्थक खूब दिखे। विधायक के यहां डीजे के धुन में उनके समर्थक नाच रहे थे। इसी दौरान देवेंद्र यादव अपने बोर के पाइस पर बारिश जैसा महौल कर दिया। इसके बाद सभी लोगों ने होली के गानों में जमकर रेन डांस किया।। देवेंद्र यादव ने कहा कि वो हर बार होली अपने युवाओं के साथ खेलते हैं। उनके साथियों की मांग थी कि पानी में डांस किया जाए। इसलिए उन्होंने बोर चालू कर उसके पाइप से ये माहौल किया। उन्होंने कहा कि इस होली में उन्हें अपने कॉलेज टाइम की होली याद आ गई।