सेंसेक्स 541 अंक गिरकर 59,806 पर बंद

सेंसेक्स 541 अंक गिरकर 59,806 पर बंद

भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन, यानी गुरुवार (9 मार्च 23) को गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 541 अंक गिरकर 59,806 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 164 अंक की गिरावट रही। यह 17,589 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 शेयरों में गिरावट और सिर्फ 7 शेयरों में तेजी रही।आज अडाणी ग्रुप के 10 शेयरों में से 8 में तेजी रही। ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 4.82% गिरकर 1,941 रुपए पर बंद हुआ। अडाणी ट्रांसमिशन, पावर, टोटल गैस और ग्रीन एनर्जी के शेयरों में 5-5% की तेजी रही। अडाणी विल्मर में 2.59% और NDTV में 1.32% की तेजी देखने को मिली। वहीं अडाणी पोर्ट्स में 2.24%, अंबुजा सीमेंट में 1.99% और ACC में 1.40% गिरावट रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *