रामचंद्र पौडेल नेपाल के नए राष्ट्रपति चुने गए:

रामचंद्र पौडेल नेपाल के नए राष्ट्रपति चुने गए:

रामचंद्र पौडेल गुरुवार को नेपाल के नए राष्ट्रपति चुने गए हैं। नेपाली कांग्रेस के इस नेता ने गुरुवार को चुनाव में सुभाष नेमबांग को हराया। पौडेल को 33,802 और नेमबांग को 15,518 वोट मिले। पौडेल बिद्या देवी भंडारी की जगह लेंगे। जो 2015 से नेपाल की राष्ट्रपति थी।

पौडेल इसके पहले नेपाल की संसद के स्पीकर भी रह चुके हैं। इससे 27 फरवरी को नेपाल की सत्ता से बाहर किए गए चीनी समर्थक केपी ओली की पार्टी (CPN-UML) को एक और झटका लगा है।नेपाल कांग्रेस के उम्मीदवार रामचंद्र पौडेल का राष्ट्रपति बनना तय माना जा रहा था। उन्हें शेर बहादुर देउबा और प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड की पार्टी सहित 8 पार्टियों का समर्थन हासिल था। वहीं केपी ओली की पार्टी CPN-UML के उम्मीदवार सुभाष चंद्र नेमबांग का अपनी पार्टी के अलावा निर्दलीय सदस्यों ने समर्थन किया। दूसरी तरफ राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी (RPP) ने बुधवार को किसी भी उम्मीदवार को समर्थन नहीं देने का फैसला किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *