छत्तीसगढ़ में फिर करवट लेगा मौसम:दक्षिण से आ रही हवाएं बदलेंगी मिजाज

छत्तीसगढ़ में फिर करवट लेगा मौसम:दक्षिण से आ रही हवाएं बदलेंगी मिजाज

प्रदेश का मौसम दिन में सामान्य और रात में ठंडा हो रहा है। रात 11 बजे के आस-पास हवाएं सर्द लिफाफे में पहुंच रही हैं। इस मिजाज में एक दो दिनों में बदलाव आ सकता है। शुक्रवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग के एक्सपर्ट्स ने बताया कि वातावरण के निम्न स्तर पर दक्षिण से नमी युक्त हवा आ रही है । पश्चिम से नमी युक्त हवा आ रही है। इस वजह से हल्की ठंडक है। 10 को एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होने या गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया है कि प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ बिजली गिरने और अंधड़ चलने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में आने वाले 2 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। प्रदेश के मौसम में बदलाव का असर उड़ीसा और छत्तीसगढ़ के आसपास ऊपरी हवा में मंडरा रहे चक्रवात की वजह से है। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 21. डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *