आज से 8 दिन तक सुपेला चौक रहेगा बंद:लोड टेस्टिंग के चलते लिया निर्णय; 31 मार्च से शुरू होगा ब्रिज

आज से 8 दिन तक सुपेला चौक रहेगा बंद:लोड टेस्टिंग के चलते लिया निर्णय; 31 मार्च से शुरू होगा ब्रिज

NH 53 में बन रहे सुपेला फ्लाई ओवर ब्रिज को शुरू करने की डेट लाइन निर्माण एजेंसी ने तय कर दी है। 31 मार्च 2023 तक इस ब्रिज को शुरू करना है। एजेंसी अब ब्रिज का लोड टेस्टिंग करने जा रही है। इसके चलते जिला प्रशासन ने गदा चौक से आकाश गंगा की तरफ जाने वाले मार्ग को 11 मार्च से 18 मार्च तक 8 दिन के लिए बंद कर दिया है।

फ्लाई ओवर के निर्माण की स्थिति और निर्माण एजेंसी से डेट लाइन तय करने के लिए कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा शुक्रवार को सुपेला चौक पहुंचे। उन्होंने ब्रिज के ऊपर से लेकर नीचे तक के सभी निर्माण को देखा। इसके बाद कलेक्टर ने निर्माण एजेंसी के अधिकारियों से पूछा कि वो उन्हें लिखित में दें कि, वो चारों फ्लाईओवर ब्रिज को कब तक शुरू कर देंगे। एजेंसी के अधिकारियों ने बताया कि वो सुपेला ओवर ब्रिज को 31 मार्च तक कंप्लीट कर लेंगे। इसके साथ ही उन्होंने अन्य ब्रिज की डेट भी कलेक्टर को लिखित में दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *