पीएम मोदी आईआईटी भिलाई के साथ ही घड़ी चौक और पावर हाउस फ्लाई ओवर का भी मई के अंतिम हफ्ते में कर सकते हैं उद्घाटन

पीएम मोदी आईआईटी भिलाई के साथ ही घड़ी चौक और पावर हाउस फ्लाई ओवर का भी मई के अंतिम हफ्ते में कर सकते हैं उद्घाटन

आईआईटी भिलाई के नए कैंपस का उद्घाटन मई के अंतिम हफ्ते में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। उन्हीं के हाथों नेहरू नगर से टाटीबंध के बीच बन रहे चार फ्लाई ओवर में से भिलाई पावर हाउस और चंद्रा-मौर्या, सुपेला फ्लाई ओवर का भी उद्घाटन करने की तैयारी है। जिला प्रशासन ने कार्य एजेंसी को इसके लिए तैयारी करने को कह दिया है, साथ खुद भी इससे संबंधित सारी औपचारिकताओं को पूरा करने में जुट गया है।

आईआईटी का संचालन इन दिनों रायपुर में शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज से किया जा रहा है। इसका कैंपस कुटेलाभाठा भिलाई में बनकर तैयार है। यहां दिसंबर 2022 से प्रथम बैच शुरू करने की तैयारी थी। इसी दौरान पानी की उपलब्धता और बिजली के लिए ट्रांसफार्मर लगाने के काम में दिक्कतें आईं। दोनों समस्याओं को हल कर लिया गया है। इसे देखते हुए प्रधानमंत्री के हाथों आईआईटी परिसर को लोकार्पित करने के कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा चुका है। वर्तमान स्थिति को देखते हुए केवल सुपेला-चंद्रा मौर्या और भिलाई पावर हाउस फ्लाई ओवर का काम अंतिम चरण पर हैं। इसे देखते हुए दोनों के उद्घाटन की तैयारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *